सिरोंचा शहर में 80 प्रतिशत बारिश के बाद नगर पंचायत की पोल खुली!
प्रभाग क्रमांक 8 और 13 में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर, जनता बेहाल – जिम्मेदार बेखबर
प्रतिनिधि | सिरोंचा | दिनांक : 29/07/2026
सिरोंचा शहर में हुई भारी बारिश के बाद नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई है। शहर के प्रभाग क्रमांक 8 और 13 में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नालियों की नियमित सफाई नहीं की जाती। सफाई का कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया जाता है, जिसका नतीजा यह है कि बरसात शुरू होते ही गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है और लोगों को उसी पानी से होकर आवागमन करना पड़ता है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
नागरिकों का कहना है कि संबंधित नगर सेविका पिछले कई महीनों से प्रभाग में दिखाई नहीं दी हैं। लोगों की समस्याओं को सुनने या क्षेत्र का दौरा करने की बजाय जनता खुद को उपेक्षित महसूस कर रही है।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि प्रभाग क्रमांक 8 और 13 की नालियों की तत्काल सफाई कर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि हर वर्ष बरसात में लोगों को इसी समस्या का सामना न करना पड़े।
जनता के सवाल
हर वर्ष एक जैसी समस्या क्यों?
नालियों की समय पर सफाई क्यों नहीं होती?
जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि कब जागेंगे?
बरसात में जनता की परेशानी दूर करने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे?
नोट: समाचार में व्यक्त आरोप स्थानीय नागरिकों द्वारा लगाए गए हैं। संबंधित नगर पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
